काठमांडू में राजावादियों ने किया मोटरसाइकिल रैली
काठमांडू, बैशाख २६ – राजावादियों ने शुक्रवार को राजधानी काठमांडू में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया । संवैधानिक राजसंस्था और सनातन हिन्दु राष्ट्र सहित बहुदलीय प्रजातंत्र पुनस्र्थापना की मांग करते हुए उन्होंने मोटरसाईकिल रैली निकाली है ।
संयुक्त जनआन्दोलन समिति के नेतृत्व में मोटरसाईकिल रैली का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मेंं संयोजक नवराज सुवेदी भी सहभागी थे । वयोवद्ध होने के कराण से वो गाड़ी में चल रहे थे । मोटरसाइकिल रैली का सुकेधारा से लेकर बल्खु तक आयोजन किया गया ।


