‘सगरमाथा संवाद’ शुरु
काठमांडू, जेठ २ – ‘जलवायु परिवर्तन, हिमालय और मानवता का भविष्य’ अवधारणा में केन्द्रित अन्तरराष्ट्रीयस्तर सम्मेलन ‘सगरमाथा संवाद’ शुरु हो चुका है । प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने आज काठमांडू में आयोजित विशेष समारोह में संवाद का समुद्घाटन किया है ।
समारोह में स्वदेशी और विदेशी कुल मिलाकर ३५० से भी ज्यादा विशिष्ठ व्यक्तियों की सहभागिता है । समारोह में परराष्ट्रमंत्री एवं संवाद व्यवस्थापन समिति की संयोजक डा आरजु राणा देउवा ने विशिष्ठ अथितियों का स्वागत किया ।
समारोह में विशिष्ठ अतिथियों द्वारा संबोधन करने का क्रम जारी है । रविवार तक चलने वाले इस संवाद के उद्घाटन समारोह के बाद विषयगत एवं समानान्तर सत्रों का संचालन होना है ।


