Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक व्यक्ति ने की अपनी बेटी और अपने भाई के बेटे की हत्या

 

काठमांडू, जेठ २ – चितवन के भरतपुर महानगरपालिका वडा नम्बर २५ शुक्रनगर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और अपने भाई के बेटे की हत्या कर दी है ।
४२ वर्षीय लिलाराज गिरी अपने भाई दया गिरी के बेटे अन्दाजन ६या ७ वर्ष के सजन गिरी और अपनी बेटी प्रभा की हत्या कर दी है । खुरपा के प्रहार से गंभीर रुप से घायल सजन और प्रभा को चितवन मेडिकल कॉलेज भरतपुर में इलाज के क्रम में आज सुबह मृत्यु हो गई ।
घटना के बाद लिलाराज ने अपना भी गला काट लिया । उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी अवस्था गंभीर है ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है । घटना को लेकर अनुसन्धान किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *