Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाजुरा में जीप दुर्घटना, टेलिकॉम प्रमुख सहित ३ की मौत

 

काठमांडू, २७ मई । बाजुरा जिले के जगन्नाथ गाउँपालिका–२ कांडाकोट में आज एक जीप दुर्घटना हुई है । दुर्घटना में नेपाल टेलिकॉम बाजुरा के प्रमुख लोकबहादुर खड्का सहित तीन लोगों की मौत हो गई है ।
टेलिकॉम कार्यालय की बा.५ च २२०९ नंबर की जीप करीब ८० मीटर नीचे गिर गई थी । मृतकों में प्रमुख खड्का, चालक कर्णबहादुर महता और सवार रविन्द्र धामी शामिल हैं । तीनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई । दुर्घटना में नंदराम तिरुवा और लोकेन्द्र तिरुवा घायाल हुए हैं ।
पुलिस के अनुसार, जीप बाजुरा सदरमुकाम से टेलिकॉम टावर की मरम्मत के लिए जगन्नाथ गाउँपालिका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *