गवर्नर पौडेल के खिलाफ रिट सुप्रीम कोर्ट में दर्ज

काठमांडू, २७ मई । नव नियुक्त गवर्नर डा. विश्वनाथ पौडेल के खिलाफ दायर रिट आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दर्ज की गई है । पौडेल की नियुक्ति को रद्द करने की मांग करते हुए दायर रिट पर कल बुधवार के लिए सुनवाई तय की गई है ।
अधिवक्ताओं अनंतराज लुइंटेल, विशाल थापा और प्रतिभा उप्रेती ने पौडेल की नियुक्ति को कानून के विपरीत बताते हुए रद्दीकरण के लिए रिट दायर की है । उनका दावा है कि पौडेल की नियुक्ति और उन्हें गवर्नर पद के लिए की गई सिफारिश दोनों ही गैरकानूनी हैं । याचिकाकर्ताओं का यह भी आरोप है कि नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली हुई है और पौडेल राजनीतिक दल के सदस्य हैं ।

