भिजिट भिसा प्रकरण में सिर्फ गृहमंत्री नहीं, सरकार भी शामिल हैः माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड
काठमांडू, २७ मई । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि भिजिट भिसा प्रकरण में केवल गृहमंत्री नहीं, बल्कि पूरी सरकार भी जुड़ी हुई है । आज मंगलवार को चितवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रचण्ड ने कहा कि यह मामला गृहमंत्री तक सीमित न होकर सरकार से भी संबंधित है, और विपक्षी दलों के दबाव के कारण गृहमंत्री को इस्तीफा देना पड़ सकता है ।
अध्यक्ष्य प्रचण्ड ने कहा– ‘यह विषय केवल गृहमंत्री से नहीं, सरकार से भी संबंधित है, कम से कम गृहमंत्री को इस्तीफा देने की स्थिति आ सकती है ।’
नेपाल समाजवादी पार्टी (नेसपा) के साथ एकता को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं है, और नेसपा के अध्यक्ष महेन्द्र राय यादव माओवादी महाधिवेशन के समय पार्टी में शामिल होंगे । इसीतरह पूर्व प्रधानमंत्री बाबुराम भट्टराई पर टिप्पणी करते हुए प्रचण्ड ने कहा कि बाबुराम बार–बार माओवादी विरोधी बयान दे रहे हैं और अब उनका काम सिर्फ माओवादी की आलोचना करना रह गया है ।

