Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क पहुँचे अयौध्या किया रामलला का दर्शन

 

काठमांडू, जेठ २१ – टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के पिता और सर्वोटेक कंपनी के सीईओ एरोल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंचे। आज ही उन्होंने रामलला का दर्शन किया । दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क के पिता और सर्वोटेक कंपनी के सीईओ एरोल मस्क अपने भारत दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा सहित कुल १६ लोग अयोध्या पहुंचे । कुर्ता–पायजामा पहने एरोल मस्क ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन किये।
एरोल मस्क ने क्या कहा ?
अयोध्या एयरपोर्ट पर एरोल मस्क ने कहा, “भारत एक अद्भुत जगह है। जितना संभव हो सके उतने लोगों को भारत आना चाहिए। जिस देश से मैं आता हूं, वहां बहुत सारे भारतीय हैं इसलिए मैं भारतीय संस्कृति को जानता हूं। यहां के लोग प्यार और दयालुता से भरे हुए हैं, शायद वे सबसे अच्छे लोग हैं जिनसे आप मिल सकते हैं। हमारे पास कुछ स्मार्ट बिजनेस आइडियाज हैं जिन पर विचार किया जा रहा है। मुझे लगता है कि वे भारत–अमेरिका संबंध के लिए बहुत अच्छे होंगे।”
एरोल मस्क ने किया रामलला का दर्शन
एरोल मस्क ने राम मंदिर में रामलला का दर्शन किया। वो मंदिर के परिसर में करीब ४० मिनट तक रुके रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के लोगों के से मंदिर के निर्माण के बारे में जानकारी ली। ट्रस्ट के लोगों ने एरोल मस्क का स्वागत किया और उन्हें राम मंदिर का प्रसाद दिया। राम मंदिर के दर्शन के बाद मस्क हनुमानगढ़ी का दर्शन किये । ६ जून तक वे भारत में रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *