Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू महानगरपालिका के पूर्व प्रमुख प्रशासनिक अधिकृत परियार विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

 

काठमांडू, जेठ २८ – काठमांडू महानगरपालिका के पूर्व प्रमुख प्रशासनिक अधिकृत प्रदीप परियार के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने सामाखुसी कॉरिडोर अन्तर्गत के ढ़ल निर्माण कार्य के ठेका में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परियार सहित ७ लोगों के विरुद्ध विशेष अदालत में मुद्दा दायर किया है । परियार अभी सूचना तथा प्रशारण विभाग के महानिर्देशक हैं ।
उनके साथ ही मुद्दा दायर होने वालों में बोलपत्र मूल्यांकन समिति के पदाधिकारी रवीनमान श्रेष्ठ, शिवराज अधिकारी, बसन्त आचार्य, नमराज ढकाल, जनार्दन गिरी और उत्तम दाहाल हैं । उक्त ठेका प्रक्रिया में समानान्तर निर्माण सेवा प्रालि ने १८ करोड ९ लाख २२ हजार ३ सौ २५ रुपये ६३ पैसा स्वीकार किया था । कल्पवृक्ष कोहिनूर जेवी ने २२ करोड ४० लाख ९४ हजार ६ सौ १२ रुपये ९५ पैसा स्वीकृत की थी ।
उक्त प्रक्रिया में चार करोड़ ३१ लाख ७२ हजार २ सौ ३७ रुपये ३२ पैसा दुरुपयोग करने को लेकर अख्तियार ने मुद्दा दायर किया है । लेकिन एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि समानान्तर निर्माण सेवा प्रालि को यह उक्त ठेका नहीं देकर कल्पवृक्ष को दे दिया गया जिसकी स्वीकृति कम थी ।
इसी शिकायत पर अनुसन्धान को आगे बढ़ाया गया है  । अख्तियार ने बुधवार परियार सहित ७ लोगों पर मुद्दा दायर किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com