Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल से एक किलो सोने के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

काठमांडू, असार ४– त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल से एक किलो से भी ज्यादा सोने के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार होने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक ५३ वर्षीया मीना सुर्जित सिंह खेमानी है । उसे मंगलवार की रात विमान स्थल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है । विमान स्थल के आगमन भंसार एरिया के टनेल से १ किलो १५९ ग्राम सोने के साथ उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि सोना अर्ध–ठोस अवस्था में लाया गया था ।
पुलिस ने बताया कि वह एयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजाह से काठमांडू आई थी और संदिग्ध जांच के दौरान उसके पास सोना पाया गया। उसके पास से प्लास्टिक में लिपटे अर्ध–ठोस सोने के तीन टुकड़े बरामद किए गए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *