Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकंप से हिला नेपाल, इमारतें धराशायी (वीडियो)

nepal earhquacke
 

काठमांडो। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को 7.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया जहां कुछ घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। भूकंप दोपहर के आसपास आया और भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी महसूस किया गया। नेपाल मशहूर धारहरा मीनार धराशायी होने की खबर। यह इमारत 9 मंजिला है। इसे नेपाल की कुतुब मीनार भी कहा जाता है। इसके मलबे में 400 लोगों के फंसे होने की संभावना है। यह जानकारी एक अखबार के संपादक सुभाष घिमिरे ने एक टीवी चैनल को दी है। एक स्थानीय व्यक्ति प्रचंड सौल ने बताया कि राजधानी के बीचोबीच सदियों पुराने मंदिरों समेत कई इमारतें ढह गयीं।
पाकिस्तान में लाहौर निवासी मोहम्मद शहाब ने बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे कि तभी पूरा शहर भूकंप से हिल गया। उन्होंने बताया कि भूकंप काफी देर तक महसूस किया गया लेकिन शहर में अब स्थिति सामान्य है।nepal earhquacke1430038030-0663

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

Earthquake-Shifts-Kathmandu-by-3-Metres-But-Everest-Height-Unchanged-Say-Experts

Earthquake-Shifts-Kathmandu-by-3-Metres-But-Everest-Height-Unchanged-Say-Expertsj

n-1

n-2
भारत की राजधानी दिल्ली समेत देश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भी भूकंप महसूस किया गया। अमेरिकी ज्योलोजिकल सर्वे ने कहा है कि भूकंप के चलते नेपाल में भारी नुकसान की आशंका है।

(यह वीडियो यूट्‍यूब पर शानिया पाठक ने शेयर किया है)

source:webduniya

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *