रास्वपा और राप्रपा ने आज भी किया संसद् की बैठक का बहिष्कार
काठमांडू, असार ९ – विजिट वीजा प्रकरण को लेकर उच्चस्तरीय छानबीन समिति गठन और गृहमंत्री इस्तीफा दें की मांग करते हुए विपक्षी दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) ने अपना विरोध जारी रखा है । इन दोनों दलों ने आज भी संसद् की बैठक का बहिष्कार किया है ।
आज की बैठक में आकस्मिक समय में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सांसद शिव नेपाली ने आरोप लगाया है कि विजिट वीजा के नाम में हो रहे मानव तस्करी के बारे में छानबीन की मांग करते हुए संसद में विरोधी दलों के आवाज को दबाने का काम हो रहा है । रास्वपा ने आज भी उच्चस्तरीय संसदीय छानबीन समिति या न्यायिक आयोग गठन की मांग को दुहराया है ।
प्रतिनिधि सभा के आज की बैठक में विनियोजन विधेयक पर चर्चा के क्रम में उठे प्रश्नों का विभिन्न विषयगत मन्त्रालय के मंत्री द्वारा जबाज और स्पष्टीकरण देने का कार्यसूची है ।


