Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को पटना में संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी वैठक रविवार को देर शाम संपन्न हो गयी।ऐतिहासिक बैठक का पटना गवाह बना। 18 राज्यों के प्रतिनिधि पटना में जुटे। तीस साल बाद अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का दो दिवसीय आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल से भी एक दर्जन से अधिक प्रतिनिधि ने भाग लिया।

खचाखच भरे बीआईए हॉल में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि तैलिक साहू समाज का बेटा आज देश का नेतृत्व कर रहा है, यह सबके लिए गर्व का विषय है। एकता में बहुत बल होता। इसलिए हम सबको साथ लेकर चले, तभी समाज और राष्ट्र तरक्की करेगा ।
उन्होंने कहा तैलिक साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। लोकतंत्र में उचित राजनीतिक भागीदारी हर समाज के लिए जरूरी होता है।

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली के अधिवेशन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ने कहा कि अब तैलिक साहू समाज के लोग अपने नाम के आगे तेली लिखें। कमलापुरी, जौनपुरी,जनकपुरी जैसे उपनाम लिखने से मुश्किल होती है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार नंदन ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में तैलिक साहू समाज को राजनीतिक हक चाहिए, जो अधिक से अधिक साहू समाज के को टिकट देंगे हम उनके साथ हैं। बिहार में तेली साहू समाज की आबादी 70 लाख हैं, बावजूद नौ विधायक ही हैं। हमें यह हकमारी बर्दाश्त नहीं है।।
धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि तेली समाज मेहनत और संघर्ष के दम पर आगे बढ़ने वाला समाज है। इस समाज को कोई दबा नहीं सकता है। हमें ऐसी परिस्थिति पैदा करनी चाहिए की दल के लोग हमारे पास आए और हमारे समाज के लोगों को टिकट दें। राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि एकता में बहुत बल है। तेली समाज को एक साथ आगे बढ़ना होगा।

यह भी पढें   नेपाल में भारी बारिश का असर: कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कुछ पर रात में यातायात प्रतिबंध

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संगम लाल गुप्ता ने कहा की 30 साल बाद बिहार में शानदार आयोजन हुआ और इस शानदार आयोजन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार नंदन और उनकी टीम की बड़ी भूमिका रही। छत्तीसगढ़ से आए विधायक संदीप साहू ने कहा कि अब तैलिक साहू समाज के युवा जाग चुके हैं । अब हर हाल में हमें अपना हक चाहिए।
खुला अधिवेशन में नेपाल के पूर्व गृह मंत्री भरत साह ने खुलकर कहा कि जो तेली समाज को टिकट नहीं देगा, तेली समाज उसको वोट भी नहीं करेगा। बिधायक किरण साह,तेली कल्याण समाज नेपाल के केन्द्रीय सदस्य सुनीता साह क्रांति , गायत्री साह, असर्फी साह सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 3 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

वही दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में 11 सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव पर मोहर लगी। बिहार विधानसभा चुनाव में जनसंख्या के अनुपात में टिकट देने की मांग सभी राजनीतिक दलों से की गई।
दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर के नेतृत्व में महासभा का प्रतिनिधिमंडल बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से मिलकर उचित राजनीतिक भागीदारी की मांग की।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के दो दिवसीय आयोजन में राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्त, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेंद्र साहू, बड़का गांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू, स्वागत समिति के अध्यक्ष हर नंदन प्रसाद, बिहार तैलिक साहू समाज के प्रदेश महामंत्री सुरेश साहू, राकेश कुमार, राकेश नंदन, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, आर्य नंदन, हर्ष नंदन, आदित्य राज, सुमित कश्यप, नेपाल के विधायक किरण कुमारी साह, तेली कल्याण समाज नेपाल के केन्द्रीय सदस्य सुनीता साह क्रांति, गायत्री साह, असर्फी साहसहित 18 राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com