Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपिन जोशी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है – विदेश मंत्री देउवा

 

काठमांडू, असार ९ – विदेश मंत्री आरजु राणा देउवा ने कहा कि हमास के नियंत्रण में रहे नेपाली युवा विपिन जोशी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है । सोमवार प्रतिनिधि सभा की बैठक को संबोधन करते हुए उन्होंने बताया कि जोशी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।
उन्होंने कहा कि – हमसे जितना हो रहा है हम प्रयास कर रहे हैं । प्रधानमंत्री, सभामुख भी उनकी रिहाई में लगे हुए हैं । मैंने भी कतार और संयुक्त अरब अमिरात के मंत्रियों के साथ मुलाकात कर उनसे अनुरोध की है । उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पहले थाइलैंड के एक विदेशी नागरिक का शव हमास ने हस्तान्तरण किया है ऐसी खबरें आई थी लेकिन जोशी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है ।
उन्होंने कहा कि हम सभी लोग भगवान से प्रार्थना करें । हमारा बेटा विपिन जोशी अभी भी सकुशल है और किसी दिन नेपाल वापस लौट आएगा । हम इस बात को उठा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com