Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बजट के प्रति असंतुष्टि है लेकिन तत्काल मधेस प्रदेश सरकार को नहीं छोड़ेंगे – डॉ. सीके राउत

 

काठमांडू, असार १४ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सीके राउत ने कहा है कि वे मधेस सरकार का नेतृत्व तुरंत नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बजट से असंतुष्ट होने के बावजूद वे मधेस प्रदेश सरकार को तुरंत नहीं छोड़ेंगे।
जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सीके राउत ने कहा है कि वे मधेस सरकार का नेतृत्व तत्काल नहीं छोड़ेंगे । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बजट के प्रति उनकी असंतुष्टि है फिर भी तत्काल मधेस प्रदेश सरकार को नहीं छोड़ेंगे ।
शनिवार सप्तरी के बलान बिहुल गाँवपालिका में कृषि विद्युतीकरण योजना कार्यान्वयन के लिए पहुँचे राउत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि – पार्टी के पास किसानों के कल्याण के लिए दीर्घकालिक योजनाएं थीं, लेकिन उन योजनाओं को बजट से हटा दिया गया था ।
उन्होंने कहा ‘जनमत पार्टी जनता के पक्ष में खड़ी होने वाली पार्टी है । हम किसानों सहित जनता के भलाई के लिए दीर्घकालीन योजना लेकर आए थे । उन्होंने कहा कि ‘ लेकिन उनमें से बहुत सी याजनाओं को बजट से हटा दिया गया । इस कारण से हम असंतुष्ट हैं । लेकिन इसी कारण हम अभी सरकार छोड़ने की भी बात नहीं कर रहे हैं और कहा हमने ऐसा कोई निर्णय भी नहीं लिया है ।
उन्होंने यह भी बताया कि संविधान संशोधन को लेकर मोर्चा के भीतर लगातार बातचीत हो रही है । ‘इसी विषय को लेकर कल भी मोर्चा की बैठक होने जा रही है । राउत ने कहा ‘बातचीत के बाद साझा रणनीति तय की जाएगी । ’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com