Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली स्पेन के लिए रवाना

 

काठमांडू, असार १४ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली स्पेन के लिए रवाना हो गए हैं । संयुक्त राष्ट्रसंघ के ‘विकास के लिए वित्त (फाइनासिंग फॉर डेवलपमेंट) चौथे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री स्पेन रवाना हुए हैं ।
स्पेन के सेविया शहर में आयोजित होने जा रही यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन एक दशक में आयोजित किया जाता है । संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासभा की ही तरह इस सम्मेलन में भी सदस्य राष्ट्र की सरकारें तथा राष्ट्र प्रमुख सहभागी होते हैं ।
प्रधानमंत्री ओली कतार एयरवेज की उड़ान से दोहा के लिए रवाना हुए।
कतार एयरवेज की जहाज से दोहा होते हुए प्रधानमंत्री ओली स्पेन पहुँचेंगे । प्रधानमंत्री के सचिवालय ने जानकारी दी है कि भ्रमण टीम में २१ लोग सहभागी हैं । प्रधानमंत्री ओली ने आज ही अपने भ्रमण के बारे में संसद् को जानकारी करवाई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *