Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राष्ट्रपति भण्डारी का राजनीति में आना सकारात्मक कदम – झलनाथ खनाल

 

काठमांडू, असार २८ – पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के सम्मानित नेता झलनाथ खनाल ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी का राजनीति में आना सकारात्मक कदम है । उन्होंने इसे सकारात्मक रुप में लिया है । शनिवार चीन भ्रमण को समाप्त कर स्वदेश खनाल ने संचारकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि वामपंथी एकता के लिए पहल करने के लिए राजनीति में वापस आना सकारात्मक है । उन्होंने कहा कि नेकपा एमाले नेपाल का सबसे बड़ा वामपंथी समूह है इसलिए एमाले का यह दायित्व बनता है कि वह अन्य को एकजुट करें ।
पूर्वप्रधानमंत्री खनाल ने कहा – “यदि एमाले वामपंथियों को एक करना चाहती है तो बड़े पैमाने पर वामपंथी एकता की संभावना है ।” उन्होंने यह भी कहा कि विद्या भण्डारी ये महसुस कर राजनीति में प्रवेश कर रही हैं तो इसे सकारात्मक रुप में लेना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed