Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा  ने दी  सुवेदी को सलाह… जीवन के उत्तरार्ध में अपना इमान न खोएँ

 

काठमांडू, असार २९ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) ने नवराज सुवेदी से आग्रह किया है कि कम से कम लोकलाज का तो ख्याल करें साथ ही उन्हें यह भी सलाह दी है कि जीवन के उत्तरार्ध में अपना इमान न खोएँ
राप्रपा के प्रवक्ता मोहनकुमार श्रेष्ठ ने सामाजिक संजाल में सुवेदी के एक वीडियो पोस्ट करते हुए  यह आग्रह किया है । सार्वजनिक रूप में चैत ४ गते राप्रपा परित्याग की घोषणा कर चुके सुवेदी ने कहा है कि राप्रपा में ही हूँ । आज वो निर्वाचन आयोग जा रहे हैं । इसी प्रसंग को लेकर प्रवक्ता श्रेष्ठ ने यह प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने सुबेदी से कहा कि राप्रपा में फिर से सक्रिय होने के लिए आयोग के पास जाना उचित नहीं है । उन्होंने सुबेदी को यह भी सलाह दी कि जीवन के उत्तरार्ध में वे अपना इमान न खोएँ।
प्रवक्ता श्रेष्ठ ने लिखा है कि – ‘आदरणीय नवराज सुवेदी, सार्वजनिक रूप में चैत ४ गते राप्रपा परित्याग की घोषणा करने के बाद आज यह कहते निर्वाचन आयोग जा रहे हैं कि आप राप्रपा में ही हैं ! लोकलाज का तो ख्याल करें, जीवन के उत्तरार्ध में वे अपना इमान न खोएँ । आप राप्रपा में फिर वापस आ सकते हैं लेकिन ये तरीका नहीं है !’
राप्रपा अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन द्वारा सुवेदी को अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है । सुवेदी हाल में हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था पुनस्र्थापना के लिए संयुक्त जन आन्दोलन समिति के संयोजक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com