Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भंडारी के सक्रिय राजनीति में पुनरागमन के कदम का कोइराला ने किया स्वागत

 

काठमांडू, सावन १ – पूर्व उपप्रधानमंत्री एवम नेपाली कांग्रेस की नेता सुजाता कोइराला ने पूर्व राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के सक्रिय राजनीति में पुनरागमन के कदम का स्वागत किया है ।
कोइराला का कहना है कि भंडारी के सक्रिय राजनीति में आने से महिला नेतृत्व वर्ग में उत्साह है । ‘पूर्वराष्ट्रपति श्री विद्यादेवी भण्डारीजी के सक्रिय राजनिती में पुनरागमन से सम्पूर्ण नेपाली महिला नेतृत्व वर्ग में उत्साह देखा जा रहा है ।
उन्होंने भंडारी की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगामी राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामना भी भेजी है । उन्होंने कहा है कि ‘वो एक सक्षम, इमानदार और उच्च राजनितिक संस्कार वाली व्यक्तित्व हैं । उनके आगामी राजनितिक यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामना ।’
दो कार्यकाल राष्ट्रपति रही भंडारी ने गत असर १४ गते सक्रिय पार्टी राजनीति में वापस आने की घोषणा की है । इस विषय को लेकर तर्क–वितर्क चल रहा है । अधिकांश लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति हो जाने के बाद व्यक्ति का पुनः पार्टी राजनीति में लौटना अच्छी बात नहीं है । लेकिन कोइराला ने भंडारी के इस कदम का स्वागत किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com