Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देशप्रेम : ‘बाल कविता’ प्रतियोगिता

 

हिमालिनी ज्ञानकुंज

‘बाल कविता’ प्रतियोगिता

देशप्रेम 

मानस पोद्दार कक्षा– १० डीएवी विद्यालय, जावलाखेल, ललितपुर

सादा जीवन उच्च विचार
और लोग यहॉं के भोले हैं,
गीता, वेद, उपनिषदों ने जहाँ
राज ब्रह्मांड के खोले हैं ।

अरे१ यह देश कितना महान है
यह कहने वाला मैं कौन हूँ रु
सरहद पर जवानों के कारण आज भी
चादर तान के सोता हूँ ।

हर भाषा में प्रेम बसा है
हर दिल में आज तिरंगा है
किसी कोने में यमुना है
तो किसी कोने में गंगा है ।

यह भी पढें   मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खण्ड अवरुद्ध

वीरों की यह माटी है
शहादत की हैं यहाँ गाथाएँ
चेतक की सुन हिनहिन, राणा की
तलवार चमकने लग जाती है

आओ लगाकर दहाड़ सिंह की
इस सोच को आगे बढ़ाते हैं
देश के लिए लड़ जाते हैं
हम देश के लिए मिट जाते हैं ।

मानस पोद्दार
कक्षा– १०
डीएवी विद्यालय, जावलाखेल, ललितपुर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *