बिहार प्रदेश जोगबनी शाखा सावन तीज सिंधारा उत्सव बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया
माला मिश्रा जोगबनी / विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । बुधवार को सीमावर्ती शहर जोगबनी शाखा की बहनों ने अर्पण अग्रवाल के अपार्टमेंट में सावन तीज सिंधारा प्रोग्राम रखा गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणेश बंदना करके की गई। गणेश बंदना आकृति अग्रवाल ने की । सावन का महीना शिव स्तुति ,दौरानी जीठानी का प्रेम ,सास बहु की नोक झोंक आपसी प्रेम ,बहुत सारी प्रस्तुति हुई। फिल्मी गानों पर भी बहुओं ने खूब मस्ती की ।
*बच्चों ने अंगदान पर नुक्कड़ नाटक पर बहुत अच्छी प्रस्तुति दी। अंगदान के महत्व को समझाया ।
*चटपटे व्यंजनों की बहार कोल्ड ड्रिंक, समोसा ढोकला ,गोलगप्पे, चाट चटपटी मोमो चाउमीन ,मंचूरियन के साथ साथ ठंडी ठंडी कुल्फी का मजा लिया ।
सावन तीज प्रोग्राम में 45 महिलाओं की और 10 बच्चों की उपस्थिति रही । आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष मीना गोयल ने सभी बहनों को सावन तीज की बधाई शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का गठन संयोजन व्यवस्था संस्कृति प्रमुख रंजिता केडिया संग सचिव अर्पण अग्रवाल सहसचिव रितु अग्रवाल कोषाध्यक्ष किरण खेतान, और उनके सहयोगी टीम ने मिलकर किया । निर्वतमान अध्यक्ष संगीता अगवाल जी ने मंच का संचालन किया । इसके साथ ही प्रकल्प प्रमुख सुमन गोयल, अन्नू खंडेलवाल, शर्मीला ड्रोलिया,नीतू बांठिया , बरखा अग्रवाल , गीता गोयल , रितिका गोयल, दिव्या गोयल, कुसुम गोयल,नीलम अग्रवाल, सहेली अग्रवाल,प्रिया अग्रवाल, देविका खेतान,मेघा अग्रवाल, संजू डालमिया, दीपा काबरा,पिंकी अग्रवाल, बंदना केडिया,गरिमा केडिया, उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल , आकृति अग्रवाल , आयूषी गोयल ,लीला गोयल , अंबिका गोयल, निशा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, देविका खेतान ,और भी बहुत से बहु बेटियां ने अपनी उपस्थिति देकर प्रोग्राम को सफल बनाया ।


