Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और नेपाल द्वारा द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन की समीक्षा

 

नई दिल्ली।
भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन की समीक्षा की है तथा इन्हें और मजबूत करने पर सहमति जताई। 22 जुलाई को भारत और नेपाल के गृह सचिव स्तर की बैठक में यह चर्चा हुई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने किया, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवादी ने किया।

इन मुद्दों पर भी हुई बातचीत
दोनों पक्षों के बीच चर्चा में सीमा स्तंभों की मरम्मत और रखरखाव, सीमा पार आपराधिक गतिविधियों, सीमा जिला समन्वय समितियों के कामकाज, सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विशेष रूप से एकीकृत जांच चौकियों, सड़कों और रेलवे नेटवर्क, विभिन्न सुरक्षा संबंधी संस्थानों के सशक्तीकरण और क्षमता निर्माण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

यह भी पढें   हाइड्रोपावर सुरंगों में बचाव कार्य को लेकर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने जारी किया विवरण

आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर हुई वार्ता
दोनों पक्षों ने आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दिए जाने का स्वागत किया तथा संशोधित प्रत्यर्पण संधि को शीघ्र पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक के दौरान दोनों पक्ष ने अगली गृह सचिव स्तर की वार्ता नेपाल में आपसी सहमति से तय तिथि पर आयोजित करने पर सहमति जताई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com