Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल क्रान्तिकारी नेताओं बीच झड़प

 

काठमांडू, सावन ११ – कंचनपुर में माओवादी निकट अखिल क्रान्तिकारी के नेताओं के बीच झड़प हो गई है । इस झड़प में सुदूरपश्चिम इन्चार्ज रामचन्द्र भट्ट घायल हो गए हैं ।
जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के डीएसपी सागर बोहरा ने बताया कि भट्ट के सर में गंभीर चोट लगी है ।
उन्होंने कहा कि ‘ माओवादी निकट नेताओं के बीच झड़प हो गई है । उनके बीच हुए झड़प में रामचन्द्र भट्ट के सर में चोट लगी । उनके सर में सात टांके लगे हैं ।’
डीएसपी बोहोरा के अनुसार घायल विष्ट का धनगढी स्थित माया मेट्रो अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में आन्तरिक बहस के दौरान मारपीट हुई । कंचनपुर बेडकोट नगर पालिका–८ के माओवादी कार्यकर्ता भुवन बिस्ट को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।

यह भी पढें   अमेरिकी उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स आ रही हैं नेपाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *