Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पितृ तर्पण के लिए मौनी अमावस्या के दिन लोगो ने उखाड़ा कुश

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भाद्र मौनी अमावस्या शनिवार को लोगो ने पितृ तर्पण करने के लिए चौर में जाकर कुश उखाड़ की परंपरा है। जनकपुरधाम में बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोग सुबह में कुश उखाड़ कर आये। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ पुत्र या जो माता पिता के एक मात्र पुत्र हो वे कुश उखाड़ कर पितृ तर्पण पवित्र सरोवर या नदी में करते हैं। जनकपुरधाम के गंगासागर सरोवर,दूधमती नदी सहित अन्य सरोवरों में लोग पितृ तर्पण करते हैं। गंगासागर में पितृ तर्पण करने के लिए नेपाल तथा भारत के विभिन्न भागों से लोगजनकपुरधाम पहुंचते हैं। गया में पितृ पक्ष में दुनिया भर के हिन्दू पिंड दान के लिए पहुंचते हैं।ऐसी मान्यता है कि गया में अपने पितरो को पिंडदान करने से जीवन मरण के चक्र से मुक्ति मिलती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *