डा. केसी के स्वास्थ्य में गम्भीर समस्या, अनशन खत्तम करने की तैयारी

काठमांडू, २ सितम्बर । डा. गोविन्द केसी के स्वास्थ्य में गम्भीर समस्या दिखा गया है । उनके सहयोगी डा. अमृत केसी के अनुसार शरीर में ग्लुकोज की मात्रा में कमी आई है, जो २० के अंक में है । साथ में मांशपेसी में संकुचन, शर दर्द जैसे समस्या भी दिखा गया है ।
चिकित्सा शिक्षा सुधार संबंधी मांग को लेकर डा. केसी ने आइतबार से आमरण अनशन शुरु किया था । कैलाली जिला स्थित गेटा अस्पताल में वह अनशन पर बैठक गए थे । लेकिन स्वास्थ्य में समस्या होने के कारण आज ही अनशन खत्तम करने की तैयारी हो रही है ।
स्मरणीय है, चिकित्सा शिक्षा सुधार को लेकर डा. केसी इससे पहले भी कई बार अनशन पर बैठक चुके हैं । सरकार के साथ कई सहमति भी हुई है, लेकिन उनके साथ की गई सहमति को अनदेखा कर सरकार आगे बढ़ रही है ।

