रास्वपा के बदन भंडारी पर हुआ हमला
काठमांडू, भादव १९ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पाटी (रास्वपा) के केन्द्रीय सार्वजनिक मामिला विभाग सचिव बदन भंडारी पर बुधवार की रात लगभग ८ बजे हमला हुआ है ।
कपन स्थित कार्यालय से प्रगतिनगर में रहे अपने घर की ओर जा रहे भंडारी पर आक्रमण होने की जानकारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सचिवालय सदस्य दीपक बोहरा ने जानकारी दी ।
बोहरा ने सामाजिक संजाल फेसबुक लाइव द्वारा जानकारी दी है कि – मोटरसाइकिल से तीन अज्ञात लोगों ने भंडारी पर रॉड से प्रहार किया था । भण्डारी के सर और पैर में चोट लगी है । उन्हें बुधवार की रात ही चुच्चेपाटी में स्थित स्तुपा सामुदायिक अस्पताल पहुँचाया गया । उनके सर में १० टाँका लगाना पड़ा है । घटना और शंकास्पद व्यक्ति के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है ।

