Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश की पहली फीचर फिल्म ‘नो डराइ’ नेपाल में हो रही है रिलीज

 

काठमांडू, ५ सितम्बर । बांग्लादेश की पहली फीचर फिल्म मानी जाने वाली ‘नो डराइ’ अब नेपाल में रिलीज होने जा रही है । इसकी घोषणा एप्पल एंटरटेनमेंट प्रा.ली. ने की है । कंपनी के अनुसार यह फिल्म उत्साह, स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित है । यह फिल्म १२ सितम्बर से नेपाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
‘नो डराइ’ का निर्देशन तानिम रहमान अंशु ने किया है । शीर्षक का अर्थ है– ‘नट अफेर्ड’ अर्थात् “निर्भय” । यह फिल्म कॉक्स बाजार की एक किशोरी आयशा की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जो परंपरागत सामाजिक सोच को तोड़ते हुए अपने सर्फिंग के शौक को पूरा करती है ।
यह बांग्लादेश की सर्फ संस्कृति पर बनी पहली फीचर फिल्म है । फिल्म को लेकर उम्मीद जताई गई है कि यह नेपाली दर्शकों का भी दिल जीतने में सफल होगी । एप्पल एंटरटेनमेंट ने नेपाली सिनेमा चेन के सहयोग से नेपाल में इसके प्रदर्शन की तैयारी की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed