Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार जेन–जी की मांगों को तत्कार पूरा करें – प्रचण्ड

 

काठमांडू, भादव २३ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने जेनजी युवाओं द्वारा किए जा रहे मांग को लेकर कहा है कि सरकार युवाओं की मांगों को तत्काल पूरा करें । प्रचण्ड अभी मध्य पहाडी लोकमार्ग के अभियान में हैं । इस अभियान के ही क्रम में रहे उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जेनजी के मांगों को तत्काल पूरा करें ।
सोमवार नया बानेश्वर में शान्तिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन के क्रम में पुलिस ने जो बल का प्रयोग किया है उन्होंने इस पर भी अपनी आपत्ति जताई है । घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है । साथ ही उन्होंने आग्रह किया है व्यक्ति की मृत्यु के विषय में वास्तविकता बाहर आनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि ‘जेनजी युवाओं द्वारा किए जा रहे मांग जायज है । मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि उनके मांगों को तत्काल पूरा करें । साथ ही प्रदर्शन के क्रम में पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर ७०–८० लोगों के घायल होने की भी खबर आई है । प्रदर्शन में एक व्यक्ति के मृत्यु होने की भी बात आई है । इसके वास्तविकता सार्वजनिक करने की मैं मांग करता हूँ । इसके अतिरिक्त सभी घायलों के निःशुल्क ईलाज की व्यवस्था सरकार करें ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 4 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *