Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली और कांग्रेस अध्यक्ष देउवा के खिलाफ नारेबाजी ! काठमांडू की गलियों में गूंजे नारे– “नेता के बच्चों को ब्रांडेड कपड़े, जनता के बच्चों को सफेद कफन !”

 
प्रदर्शनकारी द्वारा प्रदर्शित कार्ड । तस्वीर हिमालिनी

काठमांडू, ९ सितम्बर । जेनजी पीढ़ी द्वारा शुरू किया गया आंदोलन हिंसक रूप लेने के बाद युवाओं का आक्रोश और बढ़ गया है । सोमवार को हुए प्रदर्शन में राज्य के दमन से १९ युवाओं की मृत्यु होने के बाद आज सरकार ने काठमांडू उपत्यका के महत्वपूर्ण स्थानों पर कफ्र्यू आदेश जारी किया ।
हालांकि, युवाओं ने कफ्र्यू की अवहेलना करते हुए जगह–जगह प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की । उनका कहना था कि अब इन दोनों नेताओं को सत्ता छोड़नी चाहिए और राजनीति से संन्यास लेना चाहिए ।
काठमांडू की गलियों में युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कार्ड प्रदर्शित किए, जिन पर लिखा है– “यह कौन–सा आधुनिक कोतपर्व है ?”, “नौजवानों के सिर पर गोली चलाते वक्त क्या अपने बच्चों का ख्याल नहीं आया ?” “भ्रष्ट के लिए पैसों की बोरियां, जेनजी के लिए गोलियों की बौछार”, “नेता के बच्चों को ब्रांडेड कपड़े, जनता के बच्चों को सफेद कफन !”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *