बालेन ने किया जेन जी से आग्रह…नेपाली सेना के प्रमुख से वार्ता करने के लिए रहे तैयार
काठमांडू, भादव २४ – काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह बालेन ने उग्र प्रदर्शन कर रहे जेन जी से आग्रह किया है कि वे नेपाली सेना के प्रमुख के साथ वार्ता करने के लिए तैयार रहे । उन्होंने सामाजिक संजाल फेसबुक द्वारा यह आग्रह किया है । उन्होंने लिखा है ‘सेना प्रमुख के साथ वार्ता करने के लिए तैयार रहे ।’
इसी तरह, बालेन ने यह भी कहा है कि सेना के साथ वार्ता करने से पहले संसद् को भंग करना होगा । बालेन ने कहा कि ‘याद रहे — वार्ता से पहले संसद् भंग करना होगा । जेनजी के उग्र प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज ही इस्तीफा दे दिया है ।

