अंतरिम सरकार गठन को लेकर आज भी चर्चा
काठमांडू, भादव २७ – पूर्व प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार गठन के विषय को लेकर आज(शुक्रवार) भी चर्चा होगी ।
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने नेपाली सेना के प्रधान सेनापति अशोक सिग्देल के समन्वय में पूर्व प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की और संविधानविदें की उपस्थिति में गुरुवार दिनभर और रातभर चचर्चा चली है ।
इस चर्चा में संसद विघटन को लेकर भी बात हुई । विघटन किया जाए की नहीं किया जाए ? इस विषय में निष्कर्ष पर नहीं पहुँचने के कारण आज शुक्रवार की सुबह ९ बजे से पुनः वार्ता शुरु की जाएगी ।
सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री या मन्त्रिपरिषद अध्यक्ष नियुक्त करने के विषय में सहमति हो चुकी है ।

