Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में शनिवार सुबह तक कफ्र्यू

 

काठमांडू, भादव २७ – जिला प्रशासन कार्यालय रौतहट ने शनिवार की सुबह तक के लिए निषेधाज्ञा और कफ्र्यू आदेश जारी किया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी विनोदकुमार खड्का ने सूचना जारी करते हुए आज सुबह ६ बजे से लेकर शाम ७ बजे तक निषेधाज्ञा तथा शाम ७ बजे से कल सुबह ६ बजे तक कफ्र्यू आदेश की जानकारी दी है ।
अत्यावश्यक आने जाने के लिए आज शाम ५ बजे से लेकर ७ बजे तक का समय तय किया गया है ।
निषेधाज्ञा और कफ्र्यू के समय में जुलूस, सभाएं, बैठकें, प्रदर्शन, पोष्टर पर्चा जैसे सामग्री चिपकाना या लिखना एवं प्रतिबंधित है । शांति और व्यवस्था में असर पड़ने वाला कोई भी काम निषेध किया गया है ।
इसके साथ ही पाँच से ज्यादा व्यक्ति एक जगह जमा नहीं होने का भी जिला प्रशासन कार्यालय रौतहट ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *