Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम का सभी कार्यालय खुले

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। मंगलवार को जेन Z(युवाओं) द्वारा आगजनी तथा तोड़ फोड़ के बाद जनकपुरधाम उप महानगरपालिका सहित सभी कार्यालय, अदालत ,बैक रविवार से खुल गये हैं।बैंक तथा सभी कार्यालय में काम सुचारू ढंग से हुआ। सभी कार्यालय में पदाधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।सेवाग्राही की संख्या पहले की तरह नहीं दिखाई दिए।बैंक में कामकाज सामान्य दिखा। बाजार में भी ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुयी है। जनकपुरधाम से काठमांडू के लिए हवाई सेवा बहाल हो गयी हैं। जनकपुरधाम से काठमांडू सहित अन्य शहरों के लिए वस सेवा सुचारू हो गया है। जनकपुरधाम से लगी नेपाल भारत का सीमा खुल गया है। सघन जांच के बाद पैदल यात्री तथा वाहन को नेपाल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। सोमवार से जनकपुरधाम के सभी निजी तथा सरकारी शिक्षण संस्थान खुल जायेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com