Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में कैबिनेट विस्तार- तीन मंत्रियों ने ली शपथ किसने क्या कहा ?

 

विनोदकुमार विमल, काठमाण्डू,१५ सितम्बर । नेपाल में प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया l मंत्री के रूप में रामेश्वर खनाल, ओम प्रकाश अर्याल  और कुलमान घिसिंग को शपथ दिलाई गई l खनाल वित्त मंत्री, अर्याल गृह मंत्री और घिसिंग ऊर्जा मंत्री बने l अर्याल के पास कानून मन्त्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी l घिसिंग के पास  भी ऊर्जा के अलावा भौतिक पूर्वाधार, यातायात व शहरी विकास मन्त्रालय की जिम्मेदारी है l खनाल आर्थिक सुधार सुझाव आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं l वह पूर्व सचिव भी रह चुके हैं l अर्याल पेशे से वकील हैं l घिसिंग नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व कार्यकारी निदेशक हैं l

वित्त मंत्री खनाल ने कहा – हम निजी क्षेत्र का मनोबल कम नहीं होने देंगे

यह भी पढें   गगन थापा का राजनीतिक प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पारित

नव नियुक्त वित्त मंत्री रामेश्वर खनाल ने कहा है कि निजी क्षेत्र का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा l

सोमवार को पदभार ग्रहण करते हुए वित्त मंत्री खनाल ने कहा कि निजी क्षेत्र का मनोबल बढ़ाने  के प्रयास किए जाएंगे l

उन्होंने कहा कि वे निही क्षेत्र के साथ बातचीत करके आगे बढेंगे  l आगे उन्होंने ने यह भी कहा कि अगर कल की तुलना में कोई बदलाव आता है तो वित्त मन्त्रालय प्रयास करेगा l

वित्त मंत्री खनाल ने कहा कि राजस्व में कमी नहीं आने दी जानी चाहिए  l

नुकसान के बावजूद ऐतिहासिक अवसर का द्वार खुल गया : गृह मंत्री अर्याल

नव नियुक्त गृह मंत्री ओम प्रकाश अर्याल ने कहा है कि नुकसान के बावजूद आंदोलन ने ऐतिहासिक अवसर का द्वार खोल दिया है, इसलिए अब विवाद को समाप्त कर आगे बढ़ना  जरूरी है l मंत्री पद संभालने के तुरंत बाद उन्होंने सोमवार को गृह मन्त्रालय में अपनी राय  व्यक्त की कि उन्हें मीडियाकर्मियों के साथ विवाद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए l

यह भी पढें   डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए नेपाल से डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

मंत्री अर्याल ने कहा, अब हम विवाद करके पीछे नहीं हटेंगे l हम विवादों को दूर करके आगे बढेंगे  । उन्होंने आगे कहा, नुकसान के बावजूद, एक ऐतिहासिक अवसर का द्वार खुल गया है l हमें अभी से शुरुआत करनी चाहिए और चुनावों के माध्यम से इसे और पुष्ट करना चाहिए ।  उन्होंने कहा कि देश को अब दीर्घावधि में सही रास्ते पर ले जाने की जरुरत है l

ऊर्जा मंत्री कुलमान घिसिंग ने कार्यभार संभाला,

डेडीकेटेड लाइनों के लिए बकाया राशि वसूलने का पहला निर्णय

यह भी पढें   महाकाली नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना, सतर्क रहने का आग्रह

ऊर्जा मंत्री कुलमान घिसिंग ने पदभार ग्रहण करते ही पहला निर्णय नेपाल विद्युत प्राधिकरण की डेडीकेटेड लाइन की बकाया राशि वसूलने का लिया है l

घिसिंग जब प्राधिकरण के कार्यकरी निदेशक थे, तब बकाया वसूली को लेकर सरकार के साथ विवाद हो गया था l सरकार ने बकाया वसूली के निर्णय पर पहुँच चुके  तत्कालीन कार्यकारी निदेशक घिसिंग को हटाने का भी फैसला किया था ।

निवर्तमान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले चैत्र में उन्हें प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक के पद से हटाने का फैसला किया था । हितेंद्रदेव शाक्य वर्तमान कार्यकारी निदेशक हैं । प्रस्तुति: विनोदकुमार विमल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com