वलि प्रथा रोकने के लिए अनशन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम के राजदेवी माता में महाअष्टमी को हजारो की संख्या में वकरे की वली दी जाती है।वलि प्रथा वंद होने के लिए विपत्ति मंडल मानव ने घटास्थापना के दिन से जनक मंदिर के प्रांगण में अनशन पर बैठे है तथा पम्प लेट के माध्यम से जन चेतना जगा रहे हैं। वलि प्रथा के बिरोध में रामानंदीय वैष्णव सम्प्रदाय जनकपुरधाम,कवीर पंथी समुदाय , गायत्री कुंज,ओम शांति परिवार सहित जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों के साधु -संत भी वलि प्रथा वंद होने के पक्ष में है।राजदेवी शक्ति पीठ में दिनों-दिन बलि प्रथा बढ ही रहा है। पिछले बर्ष 15हजार से अधिक बकरे की बलि दी गयी हैं।

