Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हत्या को लेकर परिवार को किया हुक्का पानी बंद

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बिहार के दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखंड के नेहरा गांव निवासी ब्रजकिशोर ठाकुर के पुत्र रजनीश ठाकुर ने शनिवार की देर अपने माता-पिता के सहयोग से दहेज के कारण अपनी पत्नी को मूसल तथा चाकू के प्रहार से अपनी 34बर्षीय पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान रविवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।इस घटना के बाद नेहरा ने के सोनार टोल के सभी सोनार जातियों ने एक बैठक वुला कर उस हत्यारा परिवार को सामाजिक बहिष्कार कर दिया है।उनको हुक्का पानी बंद कर दिया है।सभी ने उनसे किसी प्रकार के बोलचाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। स्वर्णकार सहित अन्य जातियों ने भी इसका समर्थन किया है।विदित हो कि जनकपुरधाम निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा समाजसेवी पवन कुमार ठाकुर ने 2011में अपनी सुपुत्री तुलसी देवी ठाकुर की शादी नेहरा गांव के ब्रजकिशोर ठाकुर के पुत्र रजनीश ठाकुर से शादी धूमधाम से किए थे। शादी के बाद से दहेज के दवाव बनाया शुरू कर दिया था।अपनी पुत्री को खुशी के लिए आर्थिक मदद भी किए। बीते शुक्रवार को भी वे अपनी पत्नी से मोटी रकम लाने के दबाव बनाया लेकिन मृतका ने पिता को फोन नहीं किया। जिसके कारण उनकी हत्या कर दी। मृतका अपने पीछे एक पुत्री तथा दो पुत्र छोड़ गयी हैं।इस घटना के बाद पवन कुमार ठाकुर पूरा परिवार शोकाकुल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *