Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार सम्पन्न कराने पर प्रशासनिक, पुलिस व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया

 

नेपालगंज/(बाँके) संवाददाता – पवन जायसवाल

भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र के पड़ोसी जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश) के ग्राम पंचायत मुरलीधर दादोली, मजरा पंडितपुरवा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शांतिपूर्ण ढंग से नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, रुपईडीहा–बहराइच के तत्वावधान में समिति के माननीय चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। समिति ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा समाजसेवियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी (नानपारा) प्रद्युम्न सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आदर्श थाना कोतवाली रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत शामिल हुए।
मुख्य अतिथि प्रद्युम्न सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। अपराध निरोधक समिति का कार्य सराहनीय और अनुकरणीय है।”

यह भी पढें   लायंस क्लब के सहयोग से मानव सेवा आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं हस्तांतरण

समारोह का संचालन नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौंधन, जिला सचिव केशव कुमार मौर्य (जेल विजिटर, जिला कारागार बहराइच), तथा उप–सचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर समिति की ओर से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, उप–जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, तहसीलदार नानपारा, तथा कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह रावत को भी शांतिपूर्ण त्योहार आयोजन के लिए बधाई संदेश प्रेषित किया गया।

यह भी पढें   चिलिमे पावर हाउस टनल हादसा: भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का दौरा

समिति के पंडितपुरवा निवासी समाजसेवी रमेश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस ने स्वच्छता, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज (बाबागंज) जयप्रकाश सिंह, नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, अम्बिका प्रसाद मिश्रा, संतोष मिश्रा, राजेश शर्मा (टिल्लू), नवरत्न पांडेय, आरती वर्मा, बलराम शुक्ला, दीपक आर्या, कमल कुमार गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, श्याम कुमार मिश्रा, श्रवण कुमार कसौंधन, इंद्रजीत जायसवाल, संजय कुमार मिश्रा, पत्रकार संतोष शुक्ला, रमेश कुमार सिंह समेत सैकड़ों नागरिक, समाजसेवी और समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 3 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम के अंत में समिति के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौंधन ने सभी अतिथियों और सम्मानित व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाज की एकता, सौहार्द और सहयोग ही शांति का आधार है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com