Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लेभल ए आधारभूत खोज तथा उद्धार और आपत्कालीन स्वास्थ्य तालीम

 

1नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल २०७२ आषाढ ६ गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा के आयोजन में ३ दिन के लियें लेभल ए (आधारभूत खोज तथा उद्धार और आपत्कालीन स्वास्थ्य तालीम) शुक्रवार को बाके जिला के कचनापुर गा.वि.स.में सम्पन्न हुआ है ।
डेनिस रेडक्रस के सहयोग में कचनापुर गा.वि.स.में संचालन हुआ आपत्कालीन पूर्वतयारी तथा प्रतिकार्य कार्यक्रम के आयोजन में लेभल ए (आधारभूत खोज तथा उद्धार और आपत्कालीन स्वास्थ्य) तालीम सम्पन्न हुआ है ।
तालीम में कचनापुर गा.वि.स.के सभी वार्ड और समुदाय से २१ लोगों की सहभागिता रही थी | तालीम में संचार, सामुदायिक परिचालन, सामुदायिक नक्सांकन, पानी जन्य आपत्काल, आगाें से होने वाली आपत्काल, अवस्था विश्लेषण, खोज तथा उद्धार विधि, महामारी, श्वासप्रशाव रोग, किटजन्य रोग, तनाव व्यवस्थापन लगायत विषय में सैद्धान्तिक और व्यवहारिक प्रयोगात्मक अभ्यास भी कराया गया था ।
3तालीम के समापन के क्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा की उप–सभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ ने यह तालीम से सहभागीयों ने सिखा उस ज्ञान और सीप को विपद के समय में काम करने से महत्वपूर्ण सहयोग पहुचेगा बतायी ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा कार्यसमिति सदस्य एवं विपद् व्यवस्थापन समिति संयोजक नरेन्द्रकुमार पौडेल के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में बा“के शाखा के कोषाध्यक्ष टंकनाथ दाहाल तालीम सहभागी अमृता डा“गी लगायत लोगों ने विचार व्यक्त किया था ।
शुभारम्भ कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा मन्त्री अजीज अहमद सिद्धिकी, वरिष्ठ अधिकृत दोलखबहादुर डा“गी, आपत्कालीन पूर्वतयारी तथा प्रतिकार्य कार्यक्रम के अनुगमन अधिकृत मानबहादुर सिंह, कचनापुर गा.वि.स. सचिव दमोदर शर्मा, लगायत लोगों ने विचार व्यक्त किया था सहजकर्ताओं में तालीम संयोजक प्रहलाद विश्वकर्मा, जयकेश सिंह, विजय प्रसाद मौर्य और सुशील चौधरी रहें थे । 5

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *