Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सोनल महापर्व छठ के बाद लेंगे विश्वास मत

 

काठमांडू, कार्त्तिक ८ – मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री जितेन्द्र प्रसाद सोनल महापर्व छठ के बाद प्रदेश सभा से विश्वास मत लेने की तैयारी कर रहे हैं । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) सहित पाँच दलीय गठबंधन ने छठ के बाद विश्वास मत लेने और उसके साथ ही मंत्रिपरिषद् विस्तार करने पर सहमति जताई है ।
आश्विन २९ गते मुख्यमंत्री नियुक्त हुए सोनल ने दो दिन के बाद ही नेकपा एकीकृत समाजवादी के कनिष पटेल और जनमत पार्टी के महेश प्रसाद साह को बिना विभागीय मंत्री नियुक्त कर दिया था ।
शुक्रवार रौतहट के चन्द्रनिगाहपुर में हुए पाँचदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री सोनल ने आज सुबह यह जानकारी दी कि ‘छठ के बाद ही विश्वास मत लेंगे । संविधान द्वारा दिए गए ३० दिन के भीतर ही विश्वास मत लेने की तैयारी हो चुकी है ।’
नेकपा (माओवादी केन्द्र)के संसदीय दल के नेता युवराज भट्टराई और नेकपा एकीकृत समाजवादी के मंत्री कनिष पटेल ने भी आग्रह किया है कि छठ पर्व के लम्बे अवकाश के कारण प्रक्रिया में देरी हुई है इसलिए अब छठ के बाद ही विश्वास  मत लें ।
हाल के गठबंधन में जसपा नेपाल के १८, लोसपा नेपाल के ८, जनमत पार्टी के १३, माओवादी केन्द्र के ९ और एकीकृत समाजवादी के ७ सांसदों का समर्थन प्राप्त है । १०५ सदस्यीय प्रदेश सभा में विश्वास मत के लिए ५३ मत आवश्यक होती है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस की नई केंद्रीय कार्यसमिति के लिए मतदान अब तक जारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com