Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमंत्री अर्याल तत्काल इस्तीफा दें – प्रभु साह

 

काठमांडू, कार्त्तिक ८ – आम जनता पार्टी (आजपा) के अध्यक्ष तथा पूर्वमंत्री प्रभु साह ने कहा है कि गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल की भूमिका शंकास्पद और विवादस्पद है । उन्होंने मांग की है कि अर्याल तत्काल इस्तीफा दें । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि जेन–जी आन्दोलन में युवाओं की हत्या करने वालों को यह सरकार बचाने का प्रयास कर रही है ।
पर्सा के पर्सागढ़ी में शनिवार आयोजित शुभकामना कार्यक्रम को संबोधन करते हुए साह ने कहा – ‘भाद्र २३ गते युवाओं पर नरसंहार किया गया, उनकी छाती और सर में गोली मारी गई । अभी तक हत्यारों को ये सरकार पकड़ नहीं पाई है तो इस सरकार का अब कोई काम नहीं है । गृहमंत्री भी कमजोर ही है । उन्होंने इस बात पर भी आक्रोश जताया कि तत्कालिन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और तत्कालिन गृहमंत्री रमेश लेखक सहित’हत्यारों’ पर अभी तक कोई कानूनी कारवाई नहीं की गई है । उन्होंने गृहमंत्री पर आरेप लगाते हुए कहा कि अर्याल पहले एमाले के कार्यकर्ता थे जिसके कारण ओली पर कारवाई नहीं कर रहे हैं ।
उन्होंने प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और गृहमंत्री अर्याल को लेकर कहा कि ये लोग जेन–जी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *