Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू महानगरपालिका ने महापर्व छठ मनाने के लिए निर्धारित किए ८ स्थान

काठमांडू, कार्त्तिक ८ – काठमांडू महानगरपालिका ने इस वर्ष महापर्व छठ मनाने के लिए महानगर में आठ स्थान निर्धारित किया है । काठमांडू महानगर पुलिस प्रमुख राजुनाथ पाण्डे ने शनिवार पत्रकार सम्मेलन कर यह जानकारी दी है । उनके अनुसार कमलपोखरी, गौरीघाट, बोक्सीदह, बागमती दोभन, टंकेश्वर, बल्खु कुमारी क्लब के आगे, कुलेश्वर वॉलीबॉल ग्राउण्ड और रामघाट में छठ पर्व मनाने के लिए निर्धारित किया है ।
पाण्डे ने यह भी बताया कि महानगर ने इन सभी स्थानों में साफ सफाई का काम शुरु कर दिया है । साफ सफाई के लिए ३ सौ से भी ज्यादा सफाई कर्मी को काम में लगाया गया है । उन्होंने बताया कि छठ पर्व व्यवस्थित रूप में मनाने के लिए किसी भी कोई कमी नहीं की जाएगी ।
पाण्डे ने यह भी स्पष्ट किया कि छठ पर्व के नाम पर किसी तरह का कोई पैसा नहीं उठाया जाए । किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लें या फिर यदि कोई शुल्क लिया जा रहा है तो उसकी भी जानकारी करवाएं । इसी तरह उन्होंने छठ मनाने वाले निर्धारित स्थान में कोई भी सवारी पार्किङ नहीं करने का भी अनुरोध किया है । इस वर्ष कार्तिक १० गते छठ पर्व मनाया जा रहा है ।

यह भी पढें   एनपीएल – जनकपुर बोल्ट्स और चितवन राइनोज, पोखरा एवेंजर्स और कर्णाली याक्स आमने सामने

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed