Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छठ पर्व की तैयारी जनकपुरधाम में पूरा,मेयर स्वयं कर रहे निगरानी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । आस्था का पर्व छठ की तैयारी जनकपुरधाम में पूरी हो गयी हैं। जनकपुरधाम के गंगासागर, धनुष सागर,अंग राज सर,नोचा पोखर , विहार कुंड, अग्नि कुंड,दूधमती नदी सहित सभी सरोवरों में छठ की तैयारी पूरी हो गयी हैं। सभी घाटो की सफाई स्थानीय युवा क्लब तथा स्थानीय नागरिको द्वारा घाट की सफाई के साथ पंडाल निर्माण किए गए हैं तथा रोशनी की व्यवस्था की गयी हैं। जनकपुरधाम की सफाई की मोनेटरिंग जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह स्वयं कर रहे हैं।सभी बार्ड के अध्यक्ष से स्वयं जानकारी ले रहे हैं। उप महानगरपालिका के ट्रेक्टर तथा टीपर दिन रात सफाई में जुटे है। जनकपुरधाम की सड़क दुल्हिन की तरह सजी है। शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू छठ के दुसरे दिन खरना है।खरना के खीर,केला तथा पूरी छठ मैया को अर्पित कर उनका प्रसाद छठ वर्ती करने उपवास में रही। सोमवार को संध्या अर्घ्य के बाद मंगलवार को सुवह का अर्घ्य के बाद छठ वर्ती उपवास तोड़ेगी। बाजार में छठ की सामान खरीदने के लिए ग्राहको की भीड़ थी। छठ को लेकर जिला प्रशासन धनुषा भी चौकस है। जगह जगह सुरक्षाकर्मी तैनात है। जनकपुरधाम के गंगासागर में छठ करने हेतु कई छठ वर्ती विहार से भी आये है। गंगासागर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि गंगासागर सरोवर में दस हजार लोग छठ करेंगे। जगह जगह छठ मैया की गीत से पूरा बाताबरण गुंजायमान है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *