Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव को एक राष्ट्रीय अनुष्ठान के रुप में लें – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की

 

काठमांडू, कार्त्तिक १० – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आगामी फागुन २१ गते को होने जा रहे चुनाव को लेकर कहा है कि – इस चुनाव को एक राष्ट्रीय अनुष्ठान के रुप में लें । प्रधानमंत्री कार्की ने महापर्व छठ के अवसर पर शुभकामना संदेश में यह बात कही है । उन्होंने आह्वान किया है कि आप सभी इस बार के चुनाव को राष्ट्रीय अनुष्ठान के रुप में लें ।
शुभकामना संदेश में कहा गया है कि “आगामी चुनाव को एक राष्ट्रीय अनुष्ठान के रुप में लें । इसमें भाग लेने और इसे सफल बनाने के लिए सभी पक्षों से मैं आह्वान करती हूँ ।”
संदेश में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि जेन जी आन्दोलन के बाद जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई उसे सामान्य करते हुए आने वाले फागुन २१ गते को प्रतिनिधि सभा के चुनाव को सम्पन्न कराने का दायित्व हम सभी का है । इसलिए सभी पक्षों से यह आग्रह है कि परिस्थिति की संवेदनशीलता और अपनी–अपनी जिम्मेवारियों का बोध कर इस चुनाव को सफल करें ।
संदेश में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि “सडक प्रदर्शन मात्र सभी समस्याओं का समाधान नहीं है, यदि किसी बात को लेकर असन्तुष्टि है तो शान्तिपूर्ण तरीके से उसे सुलझाया जाए । संदेश में कहा गया है कि आमजनता के मन को जीतकर चुनाव से अनुमोदित होना लोकतंत्र की सर्वोत्तम विधि है ।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि “पवित्र आस्था, कठिन व्रत और सजी हुई नदियाें, तलाव के किनारें और वहाँ मनाया जा रहा यह त्योहार सभी में सद्भाव और खुशिहाली लाएं ।”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com