जेन–जी युनाइटेड के ९ युवा और प्रधानमन्त्री बीच वार्ता

काठमांडू, २८ अक्टूबर । जेन–जी युनाइटेड के ९ युवा और प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की बीच वार्ता जारी है । सिंहदबार स्थित प्रधानमन्त्री कार्यालय में वार्ता हो रही है । जेन–जी युनाइटेड की ओर से गत शनिबार काठमांडू माइतीघर में प्रदर्शन किया गया था । प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया था । उसके बाद प्रधानमन्त्री कार्की ने वार्ता के लिए पहल किया था, सोही समूह के युवा आज वार्ता में सहभागी हैं । समूह में शामील अन्य युवा माइतीघर में ही प्रदर्शन कर रहे हैं ।

