Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद भंग करने के खिलाफ रिट पर सर्वोच्च अदालत ने दिया आदेश – ७ दिन के भीतर दें जवाब

 

काठमांडू, कार्त्तिक १२ – सर्वोच्च अदालत ने संसद् भंग करने के खिलाफ दायर रिट पर ७ दिन के भीतर महान्यायाधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से लिखित जवाब पेश करने का आदेश दिया है ।
राष्ट्रपति कार्यालय,प्रधानमंत्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय को विपक्षी बनाकर दायर की गई रिट पर सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को महान्यायाधिवक्ता कार्यालय द्वारा ७ दिन के भीतर लिखित जवाब पेश करने का आदेश दिया है । बुधवार को सर्वोच्च अदालत की संवैधानिक इजलास ने संसद् विघटन के विरुद्ध दायर १६ रिटों की प्रारम्भिक सुनवाई करते हुए अन्तरिम आदेश देना अस्विकार किया है ।
अधिवक्ता डॉ. प्रेमराज सिलवाल, कीर्तिनाथ शर्मा पौडेल सहित कई अन्य ने सुशीला कार्की नेतृत्व वाली सरकार और प्रतिनिधि सभा के विघटन के खिलाफ सर्वोच्च अदालत में रिट दायर की थी ।

यह भी पढें   मानवाधिकार आयोग से केपी शर्मा ओली ने जेनजी (Gen Z) आंदोलन की रिपोर्ट मांग की

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *