Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सोनल कात्तिक २२ गते लेंगे विश्वास मत

 

काठमांडू, कार्त्तिक १२ – मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री जितेन्द्र सोनल कात्तिक २२ गते प्रदेश सभा में विश्वास मत लेंगे । आज (बुधवार) को मुख्यमंत्री निवास में हुई सत्तारुढ़ गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री सोनल के विश्वास मत लेने की तारीख तय की गई है ।
मुख्यमंत्री सोनल ने सत्तारुढ़ गठबंधन की बैठक में यह जानकारी दी कि उन्होंने निर्णय लिया है कि वे विपक्षी दलों नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले से भी विश्वास मत के लिए आग्रह करेंगे । उन्होंने सत्तारुढ़ गठबंधन में नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और नेपाल संघीय समाजवादी पार्टी के समावेश होने की भी जानकारी दी ।
आश्विन २९ गते जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी, नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के ५५ सांसद के समर्थन में सोनल मुख्यमंत्री नियुक्त हुए थे ।
सत्तारुढ़ गठबंधन में जसपा नेपाल के १८, लोसपा नेपाल के ८, जनमत पार्टी के १३, माओवादी केन्द्र के ९ और एकीकृत समाजवादी के ७ सांसद हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com