Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेन जी ने राजनीतिक दलों से किया आग्रह …चुनाव में सभी भाग लें

 

काठमांडू, कार्त्तिक १२ – सरकार, राजनीतिक दलों तथा जेन जी के प्रतिनिधि बीच बुधवार (कात्तिक १२) बालुवाटार में त्रिपक्षीय चर्चा हुई । आज की बैठक में राजनीतिक दलों के साथ ही जेनजी ने अपनी –अपनी धारणा रखी ।
बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने अपनी धारणा रखते हुए कहा कि अभी भी निर्वाचन कराने के लिए वातावरण नहीं बन पाया है । उनका कहना था कि संसद् पुनस्र्थापना कर जेन जी के मांगों को भी संबोधन किया जा सकता है ।
इसी तरह बैठक में जेन जी प्रतिनिधि का कहना था कि उन्होंने भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में असफल, अशांति और सामाजिक संजाल पर प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था ।
जेन जी के प्रतिनिधि ने संसद् में रहे राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि आप सभी चुनाव में भाग लें । उन्होंने यह भी आग्रह किया कि कृपया आप संसद् पुनस्र्थापना की बात को लेकर न बैठे । आप जानते हैं कि राजनीतिक दलों की सहभागिता के बिना चुनाव नहीं किया जा सकेगा इसलिए आप सभी से आग्रह कि आप चुनाव में भाग लें ।
आज की बैठक में एक बात में सभी ने हामी भरी कि चुनाव फागुन २१ को ही हो ।
बैठक में एमाले ने अपनी धारणा रखते हुए कहा कि संसद् पुनस्र्थापना होनी चाहिए । उनकी इस धारणा पर जेन जी के प्रतिनिधि ने कहा – ये नहीं हो सकता है । और यदि ऐसा होता है, तो जेन जी आंदोलन की उपलब्धियों को संस्थागत रूप दिया जाना चाहिए और आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com