नव नियुक्त प्रदेश प्रमुख सुरेन्द्र लाभ ने ली पद तथा गोपनीयता की शपथ
काठमांडू, कार्त्तिक २५ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने मधेश प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश प्रमुख सुरेन्द्र लाभ कर्ण को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
मंगलवार राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति पौडेल ने सुरेन्द्र लाभ को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई । मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्ति में उत्पन्न विवाद के बाद सरकार ने प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी को पदमुक्त कर दिया । उसके बाद इसके लिए लाभ के नाम की सिफारिश की गई थी । सुमित्रा ने सोमवार की सुबह चार–पाँच बजे के आसपास बर्दिबास और सिन्धुली के सिमाना में स्थित पानस होटल में मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई । इस घटना का विरोध किया गया जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया ।


