सरकार और दुर्गा प्रसाईं समूह के बीच गृह मंत्रालय में वार्ता
काठमांंडू, कार्त्तिक २६ – सरकार और दुर्गा प्रसाईं समूह के बीच गृह मंत्रालय में वार्ता हुई है । वार्ता में प्रसाईं सहभागी नहीं हुए हैं । लेकिन उनके समूह से माधव प्रसाद खतिवडा नेतृत्व में देवी प्रसाद संग्रौला, प्रेमकुमार थाम्सुहाङ, प्रेम थापामगर, तिजेन्द्र प्रसाद रायमाझी, मकबुल साह आदी ने भाग लिया हैं । खतिवडा ने गृहमंत्री ओम प्रकाश अर्याल को एक मांग पत्र दिया है । उस पत्र पर चर्चा चल रही है ।
कात्तिक १८ को सरकार ने प्रसाई के नेतृत्व वाले नागरिक बचाउ महाअभियान के कार्यालय को एक पत्र भेजकर बातचीत के लिए आमंत्रित किया था । लेकिन मंत्रीस्तरीय वार्ता में दुर्गा प्रसाईं ने स्वयं भाग नहींं लिया है । उन्होंने खतिवडा के नेतृत्व में टीम को वार्ता के लिए भेजा है । खतिवडा ने जानकारी दी थी कि ‘प्रधानमंत्री स्तरीय वार्ता में प्रसाईं बैठेंगे मंत्री स्तरीय वार्ता में हम भाग ले रहे हैं । ’गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनन्द काफ्ले भी प्रसाईं समूह के साथ वार्ता में हैं । प्रसाई ने ७ मंसिर से देशभर आन्दोलन करने की घोषणा की है । इससे पहले १५ चैत में भी प्रसाई के नेतृत्व में तीनकुने में आन्दोलन किया गया था । आन्दोलन हिंसात्मक हो गई थी और उसमें तोडफोड, आगजनी और लुटपाट भी हुई थी ।

