एक वृद्ध ने अपने शरीर में लगाई आग
काठमांडू, कार्त्तिक २९ – झापा के बुद्धशांति गाँवपालिका–६ संतपुर के एक वृद्ध ने अपने शरीर में आग लगा लिया । शनिवार रात के करीब साढेÞ ११ बजे ८४ वर्षीय डिल्लीराम अधिकारी ने अपने घर से बाहर आगन में पेट्रोल छिड़कर अपने शरीर में आग लगा लिया है । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय झापा ने दी है ।
डिल्लीराम के बेटे भोगेन्द्र अधिकारी ने रात करीब १ बजे पिता को अचेत अवस्था में देखा जिसके बाद इलाका पुलिस कार्यालय बुधबारे को जानकारी दी । सूचना पाते ही इलाका कार्यालय बुधबारे पुलिस की एक टीम घटना स्थल पहुँची । परिवार के लोगों ने बताया कि डिल्लीराम की मृत्यु हो चुकी है । उनके अनुसार पिछले कुछ समय से उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था ।



