Sat. Dec 6th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले द्वारा आज देश भर में जनसभा

काठमांडू, कार्त्तिक २९ – नेकपा एमाले आज देश भर में जनसभा कर रही है । प्रतिगामी षडयंत्र के विरुद्ध जन परिचालन कार्यक्रम के तहत आज अधिकांश जिलाओं, सदरमुकामों या बडे शहरों में जनसभा का आयोजना करने जा रही है ।
एमाले के प्रचार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख राजेन्द्र गौतम के अनुसार जनसभा में व्यापक जन सहभागिता जुटाने के लिए केन्द्रीय सदस्यों ने जिला जिला में काम किया है । गौतम ने कहा कि ‘पार्टी ने सभी जिला इन्चार्जो को उनके अपने जिम्मेदारी जिलों में काम करवाया है । आज की सभा से यह भी स्थापित हो जाएगा कि हम एमाले देश भर में अभी भी लोकप्रिय शक्ति हैं ।
गौतम के अनुसार जन परिचालन का कार्यक्रम चार चरण में संचालन किया गया है । पहले चरण में गत २२ गते को पूरे देश के वडा जमा हुए । २५ गते अधिकांश पालिकाओं में जनप्रदर्शन तथा रैली निकाली गई । तीसरे चरण के कार्यक्रम अन्तरगत आज जिलाओं में जनसभा हो रही है । जन परिचालन का समापन मंसिर ६ गते काठमांडू में विशाल जनसभा कर समापन करने की जानकारी गौतम ने दी है । आज की जनसभा को महासचिव शङ्कर पोखरेल नेपालगंज में संबोधन करेंगे वहीं उप महासचिव प्रदीप ज्ञवाली गुल्मी में , तथा उप महासचिव पृथ्वी सुब्बा गुरुङ लमजुङ की आम सभा को संबोधन करेंगे ।
इसी तरह रुपन्देही के कार्यक्रम को सचिव छविलाल विश्वकर्मा, सचिव पद्मा अर्याल झापा के बिर्तामोड में आयोजित जन सभा को संबोधित करेंगे । कोशी के मुख्यमंत्री एवं स्थायी कमिटी सदस्य हिकमत कार्की धनकुटा में आयोजित जन सभा को संबोधन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *